गोपालगंज, फरवरी 3 -- सिधवलिया, एक संवाददाता। जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महम्मदपुर-मलमलिया पथ पर सोमवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिधवलिया गांव निवासी स्व. सुखल मांझी के 74 वर्षीय पुत्र धर्मनाथ मांझी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही महम्मदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वृद्ध अपने घर से बाहर निकलकर सड़क की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.