गोपालगंज, फरवरी 27 -- सिधवलिया, एक संवाददाता। महम्मदपुर चौक पर गुरुवार की देर शाम भीषण जाम लगने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब तीन घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। महम्मदपुर चौक से मोतिहारी बाइपास और छपरा रोड की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। गाड़ियां रेंगती नजर आईं और कई दोपहिया व चारपहिया वाहन बीच सड़क पर ही फंस गए। बड़े वाहनों के आमने-सामने आ जाने से स्थिति और बिगड़ती चली गई। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालने में जुट गई। पुलिसकर्मियों ने एक-एक कर वाहनों को निकलवाना शुरू किया, जिसके बाद धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो सकी। इस दौरान मरीज और जरूरी कार्य से निकले लोग घंटों जाम में फंसे रहे। यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय लोगों का...