बेगुसराय, नवम्बर 25 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। प्रखंड की सफापुर पंचायत के महमदपुर गौतम गांव में मंगलवार को राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना के तहत चयनित किसानों के लिए प्रथम चरण का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। किसानों को रसायन मुक्त खेती, मिट्टी की उर्वरता संरक्षण और कम लागत में अधिक उत्पादन के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक खुशबू कुमारी ने बताया कि देश में प्रचलित रासायनिक तथा जैविक खेती के बीच प्राकृतिक खेती तीसरा और बेहतर विकल्प बनकर उभर रहा है। लेकिन इसकी तकनीक को लेकर जागरूकता की कमी के कारण किसान इससे जुड़ नहीं पा रहे थे। इसी उद्देश्य से मटिहानी प्रखंड की दो पंचायतों में कुल 125 किसानों का चयन कर चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती में गोबर, गोमूत्र और स्थानीय जैव संसाधन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.