सीतापुर, मई 1 -- सीतापुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के महमूदाबाद के पैंतेपुर स्थित एक लाई फैक्ट्री में गुरुवार की देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटें देखते ही देखते आसमान को छूने लगीं और चारों तरफ धुएं का गुबार छा गया। आग की खबर फैलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने तीन दमकल गाड़ियों की मदद से करीब आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में कोई हताहत नहीं हुआ। प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है। पैंतेपुर के मीरानगर निवासी सोहनलाल मीरानगर में ही मोहन इंटरप्राइजेज के नाम से लाई फैक्ट्री संचालित करते हैं। सोहनलाल के मुताबिक गुरुवार की रात फैक्ट्री बंद करवाकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.