लखनऊ, फरवरी 26 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित इंटर-होस्टल कॉम्पिटिशन फेस्ट 2026 में गुरुवार को शिवाजी ग्राउंड के वॉलीबॉल कोर्ट पर दो दिग्गज टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। जिसमें महमूदाबाद हॉल ने असाधारण टीम वर्क और रणनीतिक सटीकता का प्रदर्शन करते हुए हबीबुल्लाह हॉल को मात दी। इस दौरान खेल मैदान से परे विश्वविद्यालय की साहित्यिक और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन भी जोरों पर रहा। गोल्डन जुबली हॉल में छात्र-छात्राओं के लिए पोस्टर और वाद-विवाद (डिबेट) प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जहां छात्रों ने जटिल सामाजिक मुद्दों को अपनी कला और भाषण शैली के माध्यम से व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...