मुरादाबाद, अप्रैल 30 -- थाना क्षेत्र के मुरादाबाद-संभल मार्ग स्थित महमूदपुर माफी में गुरुवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और सड़क जाम करने का प्रयास किया। संभल के हजरतगढ़ी निवासी स्वाति (22), पत्नी पुष्पेंद्र को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने महमूदपुर माफी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान महिला की बच्चे को जन्म देने के दौरान मौत हो गई, इस घटना के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में लापरवाही और सही इलाज न मिलने से महिला की जान चली गई। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और मुरादाबाद-संभल मार्ग जाम करने की कोशिश की। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.