मुरादाबाद, जनवरी 22 -- नगर पंचायत महमूदपुर माफ़ी में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और आस्था के साथ मनाया गया। चेयरमैन प्रतिनिधि मंगल सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर नगर व आसपास के क्षेत्र में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्राण-प्रतिष्ठा की वर्षगांठ के अवसर पर विधिवत सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। पाठ के दौरान श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा और पूरा क्षेत्र राममय हो गया। कार्यक्रम के शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए मैनाठेर थाना प्रभारी किरण पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आयोजकों से समन्वय बनाए रखा। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.