महमूदपुर ग्राम प्रधान पति को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
बरेली, मई 16 -- आंवला। ग्राम महमूदपुर में दबंगों ने ग्राम प्रधान पति को लाठी-डंडों से पीटा और जातिसूचक शब्द कहे। पीड़ित शिक्षक ने नौ लोगों को नामजद कराया है। ग्राम महमूदपुर निवासी प्रेमपाल अनुसूचित जाति से हैं, उनकी पत्नी हीराकली गाँव की निर्वाचित ग्राम प्रधान हैं। प्रधानाध्यापक प्रेमपाल ने पुलिस को बताया कि बुधवार की शाम वह बरेली से घर लौट रहे थे।सरकारी गोदाम के पास पहुंचे तभी पड़ोसी गांव के जगतीरा के व्यक्ति ने उनकी बाइक को जबरन रोक लिया और जातिसूचक शब्द कहते हुए गालियां देने लगा। विरोध पर मारपीट की और फोन कर गांव जगतीरा से चार अन्य साथियों को लाठी-डंडों व अवैध असलहों के साथ बुला लिया। इसमें महमूद पुर के तीन युवकों ने उकसाने का काम भी किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.