महमूदपुर गांव के दंपति की जौनपुर में सड़क दुर्घटना में मौत
सुल्तानपुर, अगस्त 24 -- गोसाईगंज,संवाददाता। जौनपुर जनपद में लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर कलिंजरा मोड़ के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। दुर्घटना में पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, गंभीर रूप से घायल पति की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।सुलतानपुर जिले के गोसाईगंज थाने के महमूदपुर निवासी रमेश गौतम अपनी पत्नी रीता देवी के साथ बदलापुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में रिश्तेदार के घर शोक संवेदना व्यक्त करने जा रहे थे। कलिंजरा मोड़ के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से सुल्तानपुर निवासी बुलेट सवार दंपति की मौत हादसे में रीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई, रमेश को गंभीर अवस्था मे जिला अस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.