सीवान, अप्रैल 24 -- भगवानपुर हाट, एसं। महमदा गोलीकांड के तीन फरार आरोपितों पर सीवान पुलिस ने इनाम घोषित किया है। पिछले साल सितंबर महीने महमदा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में गोली चली थी। इसमें गांव के पिता - पुत्र वीरेन्द्र सिंह एवं उनके पुत्र विवेक कुमार सिंह की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में फरार चल रहे आरोपित जयप्रकाश सिंह, रौशन कुमार सिंह और नंदकिशोर सिंह के खिलाफ पुलिस ने चार - चार हजार रूपये का इनाम घोषित किया है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि फरार आरोपितों की सूचना संबंधित थाना या सीवान कंट्रोल रूम नम्बर 9031683607 पर देने वालों को पुलिस इनाम की यह राशि देगी। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के DGP का ऐलान, विक्रम के हत्यारों पर 1-1 लाख का इनाम यह भी पढ़ें- रघुनाथपुर के करसर में वृद्ध को मारी गोली,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.