हापुड़, फरवरी 18 -- हापुड़ के गांव महमदपुर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 1 करोड़ 94 लाख की लागत से निर्मित पेयजल पाइप लाइन का जल अर्पण दिवस पर बुधवार को सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर एवं ग्राम प्रधान सरलेश तेवतिया ने फीता काटकर शुभारंभ किया। सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार हर घर स्वच्छ जल मुहैया कराने की मुहिम चला रही है। जल जीवन मिशन के तहत गांवों में पेयजल लाइनों का कार्य किया जा रहा है। गांव महमदपुर में भी 1 करोड़ 94 लाख की लागत से पेयजल लाइन का कार्य किया गया, ताकि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिल सकें। इस पेयजल लाइन के बाद ग्रामीणों को काफी लाभ मिलेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार में गांवों का विकास शहर की भांति किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.