प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 2 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर संग्रामगढ़ ब्लॉक के महमदपुर चारपुरा में शनिवार को श्रमिक आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। प्रधान आशीष सिंह ने मेले का उद्घाटन किया। मेले में श्रमिकों व उनके परिवार के लोगों का चिकित्सीय परीक्षण कर दवा दी गई । मेले में सामान्य रोगों के साथ दंत रोग, हड्डी रोग, नेत्र रोग, स्त्री रोग, बाल रोग, जनरल फिजीशियन व अन्य रोग के 365 मरीजों का इलाज किया गया। इसमें स्वास्थ्य विभाग से आई टीम में डॉ. नालेश त्रिपाठी, डॉ. संजय रावत, फार्माशिस्ट ओपी त्रिपाठी, शिप्रा अग्रहरि, वेद प्रकाश, मायापति पांडेय, सुधाकर मिश्रा, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे। आयोजन के लिए अधीक्षक डॉ. मनोज सिंह ने आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...