अंबेडकर नगर, मार्च 1 -- भीटी, संवाददाता। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के महमदपुर धामापट्टी की प्रधान ने साक्ष्यों को छिपा कर दूसरी ग्राम पंचायत के परिवार रजिस्टर में अपना नाम दर्ज करा लिया है। ग्रामीणों की शिकायत पर उपजिलाधिकारी भीटी ने कथित जालसाजी के जांच के आदेश दिए हैं। भीटी विकासखंड के ग्राम पंचायत महमदपुर धामा पट्टी निवासी मकसूद खान, राम मनोहर, रामजन्म यादव समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उपजिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि महमदपुर धामापट्टी की ग्राम प्रधान आरती देवी ने ग्राम पंचायत अधिकारी से मिली भगत करके ग्राम पंचायत नगहरा के परिवार रजिस्टर में भी अपना नाम पंजीकृत करा लिया है, ताकि वह नगहरा ग्राम पंचायत से भी पंचायत का चुनाव लड़ सकें। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत अधिकारी की मिली भगत से इस प्रकार की साजिश की जा रही ...