बेगुसराय, दिसम्बर 8 -- मटिहानी, संवाद सूत्र । प्रखंड की सफापुर पंचायत में मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ अनुरक्षण योजना के तहत महमदपुर चौक से सफापुर मोड़ तक बनी सड़क की जर्जर स्थिति से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य कागज पर भले ही 16 जून 2022 को पूरा दिखा दिया गया हो, लेकिन हकीकत यह है कि निर्माण कार्य 2023 में शुरू होकर उसी वर्ष पूरा किया गया। इसके बावजूद सड़क महज छह महीने के भीतर ही जगह जगह टूटने लगी। ग्रामीणों ने बताया कि संवेदक द्वारा दो बार मरम्मत कराए जाने के बाद भी स्थिति जस की तस है। महमदपुर-सफापुर सड़क पर इतने बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं कि कई जगह सड़क और गड्ढे में फर्क करना मुश्किल है। पूर्व मुखिया विनोद तांती, सरपंच रामनाथ पासवान, पंच पवन पासवान, भूषण कुंवर, रंजीत कुंवर, रंजीत यादव, शंभू पासवान, अजय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.