मधुबनी, मई 5 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी- हरलाखी मुख्य पथ के दूसरे किमी पर महमदपुर के निकट स्थित आरसीसी पुल बीचोबीच दो फांक हो गया है। पुल के दोनों किनारे एप्रोच पथ एवं पुल के बीच करीब दो से तीन इंच का गैप हो चुका है। भारी वाहनों के गुजरने पर पुरे पुल में कंपन दे रहा है, जो दुर्घटना को आमंत्रित कर रही है। यह स्थिति करीब तीन महीने से बनी है, लेकिन विभाग को इसकी कोई जानकारी नहीं है। भागलपुर में गंगा नदी पर विक्रमशिला पुल के क्षतिग्रस्त होने की चर्चाओं के बीच स्थानीय लोग इस पुल के बारे में भी अपनी चिंताएं व्यक्त करने लगे हैं। यह भी पढ़ें- जर्जर पुल - भदैया टोला जाने वाली सड़क मार्ग दो आर सी सी पुल हुआ जर्जर स्थानीय लोगों ने बताया कि एक दशक पूर्व इसी स्थान पर रहे तत्कालीन पुल उस समय बीचोबीच टूट गया था जब बालू लदा एक ट्रक पुल पार कर...