महबूबा मुफ्ती फिर पीडीपी अध्यक्ष निर्वाचित
नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को गुरुवार को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) का एक बार फिर सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वह 2002 से लगातार इस पद पर बनी हुई हैं। पार्टी के अनुसार, जम्मू और श्रीनगर के निर्वाचक मंडल के सदस्यों ने महबूबा को फिर से अध्यक्ष चुने जाने का सर्वसम्मति से समर्थन किया। पूर्व मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता अब्दुल रहमान वीरी ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जबकि वरिष्ठ नेता मोहम्मद खुर्शीद आलम ने इसका समर्थन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.