अयोध्या, अप्रैल 6 -- अयोध्या, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के महबूबगंज उप डाकघर में 30 लाख रुपये के गबन के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस प्रकरण में उप डाकपाल शिवांशु श्रीवास्तव,उनकी पत्नी आयुषी श्रीवास्तव और सिपाही अजय यादव को आरोपी बनाया गया है। प्रधान डाकघर के डाक अधीक्षक की तहरीर पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि एक ही परिवार के तीन लोगों को फर्जी तरीके से मृत दिखाकर उनके खातों को बंद कर दिया गया। पीड़ित मोहम्मद सगीर खान, उनके बेटे शमशेर खान और पत्नी कैसर जहां ने 11 जनवरी 2025 को 30 लाख रुपये के किसान विकास पत्र खरीदे थे। आरोप के अनुसार, उप डाकपाल ने तीनों खातों को मृत दिखाकर बंद कर दिया और पूरी राशि नामिनी मुमताज जहां के खाते में स्थानांतरित कर दी।इसके बाद 13 मई को मुमताज जह...