कानपुर, मार्च 27 -- - एचडीएफसी की लालबंगला शाखा पर हुआ केस, दो और बैंकों पर हो सकती कार्रवाई - लूटकांड की जांच में महफूज के तीन बैंकों के खातों से 1600 करोड़ के मिले थे ट्रांजेक्शनचकेरी। श्यामनगर में लुटकांड के बाद स्क्रैप व्यापारी महफूज आलम उर्फ पप्पू छूरी के खातों की जानकारी न देने पर पुलिस ने एचडीएफसी बैंक की लालबंगला शाखा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके अलावा दो अन्य बैंकों ने भी लेनदेन की जानकारी नहीं दी है। ऐसे में इन दोनों बैंकों पर भी रिपोर्ट दर्ज हो सकती है।श्यामनगर में 16 फरवरी को यशोदानगर के वासिद व अरशद से 25 लाख की लूट हुई थी। दोनों जाजमऊ निवासी महफूज आलम उर्फ पप्पू छूरी के लिए काम करते थे। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए छह आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मामले की जांच में सामने आया था कि महफूज व उसके परिवार के 12 ...