कानपुर, मार्च 16 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। क्राइम ब्रांच ने 1600 करोड़ के लेनदेन मामले में गायब चल रहे महफूज आलम उर्फ पप्पू छुरी की डिटेल न देने वालें बैंकों पर बुधवार से मुकदमा दर्ज कराने का निर्णय लिया है। सोमवार को लीड बैंक मैनेजर व अन्य बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में सभी को इस संबंध में अवगत करा दिया गया। इसके साथ ही एपीएमसी सर्टिफिकेट वाले सभी खातों की डिटेल मांगी गई है। श्याम नगर में 16 फरवरी को दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने यशोदा नगर के वासिद और अरशद से 24 लाख रुपये की लूट की थी। दोनों रकम लेकर जाजमऊ के जेके कॉलोनी निवासी महफूज आलम उर्फ पप्पू छूरी के घर देने जा रहे थे। वासिद और अरशद ने पहले लूट का शोर मचाया, लेकिन कुछ घंटे बाद ही मुकर गए। सीसीटीवी में लूट की घटना सामने आने पर पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि उस ...