शामली, जनवरी 24 -- कैराना। नगर की इमामबारगाह कलां में शुक्रवार रात करीब नौ बजे नवासा-ए-रसूल इमाम-ए-हुसैन की विलादत (जयंती) के अवसर पर महफिल जश्न-ए-इमाम हुसैन का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता हाजी शाहिद हुसैन ने की। महफिल का आगाज तिलावतें हदीसे किसा से मौलाना रईसुल हसन ने किया, जबकि संचालन वसी हैदर साकी कैरानवी ने किया। इस अवसर पर डॉक्टर सरवर हुसैन, वसी हैदर साकी, बाकर रजा, गुलजार अली, मौ. सुल्तान, हुसैन हैदर, शबी हैदर, नातिक जैदी, अदील हुसैन, हैदर मेहंदी, ताबिश मेहदी ने भी इमामे हुसैन की शान में मंजूम कलाम पेश किए। मौलाना रईसुल हसन ने इमाम हुसैन की सीरत पर रोशनी डाली तथा उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इसके बाद अमन के लिए दुआ कराई गई। महफिल रात देर तक चली, जिसमें दुरुद व सलाम के नारे भी लगाए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.