गोरखपुर, अप्रैल 16 -- गोरखपुर, निज संवाददाता । नार्मल स्थित दरगाह पर हजरत मुबारक खां शहीद अलैहिर्रहमा के सालाना उर्स के दूसरे दिन 16 अप्रैल को महफ़िल-ए-मिलाद हुई। कुल शरीफ की रस्म अदा की गई।कुल शरीफ में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के साथ ही अन्य धर्म के लोगों ने हिस्सा लिया। फज्र की नमाज के बाद कुरआन ख्वानी हुई। चारों तरफ हजरत मुबारक खां शहीद अलैहिर्रहमा से अकीदत रखने वालों का हुजूम नजर आया। विभिन्न धर्मों के बुद्धिजीवियों ने रूहानी उत्सव में शिरकत कर भाईचारे का संदेश दिया। दरगाह मेले में खान-पान के तहत हलवा पराठा, बिरयानी, शिरमाल, चाट, आइसक्रीम व मनोरंजन के लिए झूले आदि मौजूद रहे, जिसका बच्चों व बड़ों ने लुत्फ उठाया।महफिल-ए-मिलाद में उलमा किराम ने समाज की सेवा करने की शिक्षा दी, कहा कि दरगाह का मिशन लोगों को जोड़ना, मुहब्बत करना और मुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.