सहारनपुर, सितम्बर 3 -- गंगोह। नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के प्रथम विधायक, क्रांतिकारी, समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी महन्त जगन्नाथ दास की 125वीं जयंती बीराखेड़ी स्थित अमृत सरोवर परिसर में मनाई गई। उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर लोगों ने सिद्धांतों पर चलने और नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। विधायक किरत सिंह, पूर्व विधायक महीपाल माजरा, अंशुमन चौधरी, जिला पंचायत सदस्य सुशील कम्हेड़ा, विजयपाल ढायकी, चौ. आत्मा सिंह, चन्द्रपाल प्रधान, बाबू राम, राजेश चौधरी, सोमपाल, मदनसिंह, नरेश, लाल सिंह, साधुराम, राजकुमार, मनीपाल, अनुज प्रधान, जयपाल प्रधान, राजपाल सिंह, संजय प्रधान, पारस, मांगेराम, पदम सिंह अलीपुरा और सत्यपाल सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...