महना के सबौरा में हेल्थ कैंप आज
बेगुसराय, मई 31 -- बीहट। बरौनी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की ओर से बरौनी अंचल की महना पंचायत के सबौरा-रूपसपुर स्कूल में आज मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन होना है। पीएचसी प्रभारी डा. मनोज कुमार तथा हेल्थ मैनेजर संजय कुमार ने बताया कि 100 दिवसीय टी. बी. मुक्त अभियान के तहत बरौनी अंचल के गांवों तथा बीहट नगर परिषद क्षेत्र में हेल्थ कैंप के जरिये लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर जरूरी दवा दी जा रही है। टी. बी. के मरीजों की पहचान कर उन्हें मेडिकल किट दिया जा रहा है। गर्भाशय कैंसर से बचाव को लेकर बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण भी किया जा रहा है। शिविर में एनीमिया, एचआईवी, शुगर समेत कई तरह की जांच होती है। यह भी पढ़ें- जैमरा में लोगों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण आयुष्मान तथा आभा कार्ड भी बनाये जाते हैं। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.