महनार स्टेशन पर भटकते बच्चे को यात्री ने पुलिस को सौंपा
हाजीपुर, सितम्बर 16 -- महनार, सं.सू. बरौनी से हाजीपुर जाने वाली सवारी गाड़ी से बुधवार की सुबह महनार स्टेशन पहुंचे एक बच्चे के भटकने का मामला सामने आया। ट्रेन से उतरने के बाद बच्चा स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर अकेला घूम रहा था। इसी दौरान एक यात्री की नजर उस पर पड़ी। यात्री ने बच्चे को महनार स्टेशन कार्यालय पहुंचाकर कर्मियों को सौंप दिया। स्टेशन पर कार्यरत कर्मी सर्वेश कुमार ने तत्काल 112 की टीम को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम के साथ स्थानीय थाना के पुलिस पदाधिकारी महनार स्टेशन कार्यालय पहुंचे और बच्चे को अपने साथ ले गए। पूछताछ के दौरान बच्चे ने अपना नाम अंबर खान और पिता का नाम ताबीर खान बताया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: टाटानगर में मिली हजारीबाग से भटकी नाबालिग उसने अपना पता मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के जौनापुर गांव बताया है। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.