हाजीपुर, फरवरी 25 -- हाजीपुर । सं.सू. महनार रेलखंड के महनार स्टेशन के पास मंगलवार की सुबह में ट्रेन से गिरकर एक रेल यात्री की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक रेल यात्री सिवान जिला निवाशी रामआधार राम के पुत्र अर्जुन राम बताया गया है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। जहां उनका रो-रो कर हाल-बेहाल बना हुआ था। मृतक राजमिस्त्री का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक के दो पुत्र है। घटना के संबंध में मृतक के भाई महत्तम राम ने बताया कि मेरा छोटा भाई अपने साल के साथ सिवान लौट रहा था। इसी दौरान महनार स्टेशन के पास वह ट्रेन से नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.