महनार से लापता नाबालिग हाजीपुर स्टेशन के पास दिखा,बरामदगी को विशेष टीम गठित
हाजीपुर, अगस्त 30 -- महनार थाना क्षेत्र के रूपनारायणपुर गांव निवासी नाबालिग कुंदन कुमार के लापता होने के मामले में एसपी कार्यालय ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी की। विज्ञप्ति के अनुसार,नाबालिग के गायब होने की सूचना के बाद महनार एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई है। टीम लगातार उसकी तलाश कर रही है। इसी बीच स्वजनों ने एक वीडियो पुलिस को उपलब्ध कराया,जिसमें एक बच्चे की पिटाई की जा रही है। स्वजनों ने वीडियो में दिख रहे बच्चे को कुंदन बताया। हालांकि,वीडियो के विश्लेषण के बाद पुलिस को बच्चे की कद-काठी और रंगरूप में अंतर प्रतीत हुआ। पुलिस के अनुसार, कुंदन के शरीर पर सफेद दाग के निशान हैं,जबकि वीडियो में दिख रहे बच्चे के शरीर पर ऐसे निशान नहीं दिखे। विज्ञप्ति के अनुसार, रविवार सुबह एक जनप्रतिनिधि ने कुंदन को हाजीपुर रेलवे स्टेशन के समी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.