हाजीपुर, अप्रैल 29 -- महनार। सं.सू. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार से एयर कंडीशनर के दो आउटर यूनिट चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल में सुरक्षा गार्डों की तैनाती और सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद चोरी की वारदात का किसी को पता नहीं चल सका।
चोरी की घटना का खुलासा जानकारी के अनुसार, संबंधित कक्ष का एसी काम नहीं करने पर जांच की गई, तब मामले का खुलासा हुआ। अस्पताल भवन के दक्षिण दिशा में लगे दोनों आउटर यूनिट गायब पाए गए। सबसे अहम बात यह है कि चोरी कब हुई, इसका स्पष्ट समय किसी के पास नहीं है।
अस्पताल प्रबंधन की प्रतिक्रिया प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अलका कुमारी ने बताया कि उन्हें कर्मियों से इसकी सूचना मिली है। मामले में हेल्थ मैनेजर को थाने में प्राथमिकी दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.