हाजीपुर, जनवरी 9 -- महनार,संवाद सूत्र। महनार रोड स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से लगभग 400 मीटर दक्षिण की ओर बुधवार की देर रात रेलवे सुरक्षा बल हाजीपुर ने एक बड़ी चोरी की कोशिश नाकाम कर दी। टीम ने ई-रिक्शा में लादे गए लोहे के चैनल के साथ लावापुर महनार निवासी शिवनाथ राय,पिता स्व.उगन राय को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक प्रभारी साकेत कुमार के निर्देशन में उपनिरीक्षक राकेश कुमार और टीम के अन्य सदस्य स्टेशन पर रात्रि गश्ती के दौरान मौजूद थे। उन्होंने संदिग्ध गतिविधि देखते ही छापेमारी की और आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार,आरोपी लोहे के चैनल को रेलवे ब्रिजों, फुट ओवर ब्रिज और रोड ओवरब्रिज में इस्तेमाल करने के लिए चोरी कर रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को तुरंत न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.