हाजीपुर, फरवरी 26 -- महनार, संवाद सूत्र। मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना 'संबल' के अंतर्गत महनार बुनियाद केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने 40 दिव्यांगजनों के बीच बैट्री चालित ट्राइसाइकिल का वितरण किया। इस दौरान डीएम ने हरी झंडी दिखाकर लाभार्थियों को रवाना किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डीएम वर्षा सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की यह योजना 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता एवं वार्षिक आय दो लाख रुपये से कम रखने वाले चलंत दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि पात्र लाभार्थियों तक योजना का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचे, ताकि वे सम्मानजनक और स्वतंत्र जीवन जी सकें। कार्यक्रम के तहत महनार प्रखंड के 18, सहदेई बुजुर्ग प्रखं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.