हाजीपुर, फरवरी 27 -- महनार,संवाद सूत्र। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर महनार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक एवं जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से लोगों से अपील की कि रंगों का यह पर्व आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ मनाएं। बैठक के दौरान विभिन्न स्थानों पर होने वाले होलिका दहन की जानकारी ली गई। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जिन-जिन स्थानों पर होलिका दहन होगा,वहां पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। होली के दिन भी व्यापक सुरक्षा व्यवस्था रहेगी तथा विशेष रूप से हुड़दंगियों पर पैनी नजर रखी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिसकर्मी बाइक से पूरे थाना क्षेत्र में गश्ती करेंगे, ताकि किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। सभी संवेदनशील स्थानों पर अति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.