हाजीपुर, दिसम्बर 24 -- महनार,संवाद सूत्र। महनार नगर के सिनेमा रोड स्थित ठाकुरबाड़ी के सामने वार्ड संख्या 10 में मिजोरम पुलिस के सेवानिवृत्त दरोगा मिथलेश झा के घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार चोरों ने घर के मुख्य द्वार और कमरे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और नगदी,आभूषण व अन्य कीमती सामान सहित लाखों रुपये की चोरी करने की आशंका जताई जा रही है। मिजोरम में पेंशन से जुड़े कुछ कार्यों के सिलसिले में मिथलेश झा घर बंद कर गए थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने रात के समय घर में प्रवेश किया। सुबह पड़ोसियों की नजर टूटे ताले पर पड़ी और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच अधिकारियों ने घर के अंदर और आसपास के इलाके का मुआयना किया तथा संभावित सुरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.