हाजीपुर, फरवरी 16 -- महनार,संवाद सूत्र। अवैध बालू खनन के खिलाफ महनार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सफेद बालू लदे तीन हाइवा ट्रक को जब्त किया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सक्रिय बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है। बताया गया कि पुलिस को लंबे समय से अवैध बालू खनन और उसके परिवहन की शिकायतें मिल रही थी। इसी के आधार पर पुलिस ने रणनीति बनाकर छापेमारी की और कार्रवाई को अंजाम दिया। बताया गया कि लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस टीम ने विशेष योजना बनाकर छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान सफेद बालू लदे तीन हाइवा ट्रक पकड़े गए जो बिना वैध कागजात के बालू का परिवहन कर रहे थे। एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि अवैध बालू खनन और परिवहन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब्त किए गए सभी वाहनों की सूचना खनन विभाग और जिला परिवहन विभाग को भेजी गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.