महनार में शिव शक्ति महायज्ञ से उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
हाजीपुर, मई 15 -- महनार । सं.सू. महनार के टॉडा चौड़ी स्थित शिवशक्ति महायज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा के 09 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पूरा क्षेत्र इन दिनों भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञाचार्य विधि-विधान पूर्वक देवी-देवताओं का आवाह्न कर हवन-पूजन करा रहे हैं। यज्ञ मंडप में प्रज्ज्वलित अग्नि में श्रद्धालु आस्था के साथ आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं कल्याण की कामना कर रहे हैं। महायज्ञ एवं भागवत कथा के आयोजन से महनार बाजार सहित आसपास के गांवों में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।
धार्मिक उत्सव का माहौल सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ यज्ञ स्थल पर उमड़ रही है। दूर-दराज से पहुंचे महिला, पुरुष एवं युवा श्रद्धालु यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग ले रहे हैं। पूर्व सांसद रामा सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.