हाजीपुर, मार्च 22 -- महनार,संवाद सूत्र। महनार नगर एवं प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बावजूद ईद का पर्व पूरे हर्षोल्लास, प्रेम, शांति और भाईचारे के साथ मनायी गयी। शुक्रवार की रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण कई ईदगाहों में नमाज अता नहीं हो सकी, जिसके चलते लोगों ने नजदीकी मस्जिदों का रुख किया और वहीं नमाज अता की। नगर क्षेत्र के महनार जामा मस्जिद, नयाटोला इस्लामपुर मस्जिद एवं खरजम्मा स्थित मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ देखने को मिली। नमाज के दौरान लोगों ने देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज अदा करने के बाद बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद लोग अपने-अपने घरों में जाकर सेवइयां एवं अन्य पकवानों का आनंद लेते हुए रिश्तेदारों और मित्रों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.