महनार में शराब तस्करों पर कार्रवाई, 274 लीटर शराब बरामद
हाजीपुर, जून 10 -- महनार । संवाद सूत्र शराबबंदी कानून को धता बताकर संचालित किए जा रहे अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बुधवार को महनार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। महनार थाना क्षेत्र के मक्कनपुर गांव स्थित एक बगीचे में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में विदेशी शराब एवं बीयर को पुलिस ने बरामद किया है। छापेमारी के दौरान कुल 875 बोतल अंग्रेजी शराब और 216 केन बीयर जब्त की गई। बरामद शराब की कुल मात्रा 274.850 लीटर बताई गई है। हालांकि पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार महनार थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मक्कनपुर गांव के एक बगीचे में बड़ी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखी गई है।
छापेमारी की कार्रवाई सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.