हाजीपुर, अप्रैल 2 -- महनार में वीर चौहरमल जयंती सह मेला का भव्य उद्घाटन मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन ने किया उद्घाटन, शिक्षा पर दिया विशेष जोर महनार। संवाद सूत्र नगर परिषद महनार के टांड़ा चौरी स्थित वीर चौहरमल मंदिर में आयोजित दो दिवसीय वीर चौहरमल जयंती सह मेला का भव्य उद्घाटन राज्य के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में मंत्री का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। उद्घाटन से पूर्व मंत्री ने वीर चौहरमल की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महनार से उनका पुराना लगाव रहा है और वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल का आशीर्वाद सभी पर बना रहे। उन्होंने कहा कि महान व्यक्तित्व किसी एक जाति या धर्म तक सीमित नहीं होते,बल्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.