हाजीपुर, जनवरी 3 -- महनार । संवाद सूत्र महनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत पहाड़पुर विशनपुर पंचायत के कुतुबपुर गांव में सड़क हादसे में 78 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। वार्ड संख्या सात के निवासी राजेश्वर पासवान पेशाब करने के लिए के लिए घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान झुरुखिया से शाहपुर जाने वाली सड़क पर तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उन्हें ठोकर मार दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल राजेश्वर पासवान को परिजन ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया। हालांकि सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने के लिए बड़ी संख्या मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.