हाजीपुर, मार्च 7 -- महनार,संवाद सूत्र। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अहिल्या कुमारी के सेवानिवृत्त होने के बाद प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी मुकुल रंजन ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) महनार का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण कर लिया। जिला प्रशासन द्वारा बीईओ के रिक्त पद पर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रभार ग्रहण के मौके पर पूर्व बीईओ अहिल्या कुमारी भी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर शिक्षकों और कर्मियों ने उन्हें तथा नवनियुक्त प्रभारी बीईओ मुकुल रंजन को अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया तथा शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मध्य विद्यालय महनार बालक के एचएम कृष्ण कुमार सिंह, मध्य विद्यालय महनार-3 के प्रभारी एचएम मोहम्मद कमरूजम्मा अंसारी, मध्य विद्यालय महनार-2 के प्रभारी एचएम प्रणय कुमार, मध्य विद्यालय महनार बालिका के एचएम रमाकांत साह, एचएम श्याम कुमार, यूजीएचएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.