महनार में महिन्दवाड़ा पैक्स चुनाव को लेकर संवीक्षा के बाद 19 प्रत्याशी मैदान में
हाजीपुर, मई 23 -- महनार प्रखंड के महिन्दवारा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति लिमिटेड (पैक्स) उप चुनाव को लेकर दाखिल नामांकन पत्रों की जांच शनिवार को की गई। संवीक्षा प्रक्रिया के बाद अध्यक्ष पद के लिए पांच तथा विभिन्न वर्गों में सदस्य पद के लिए 14 अभ्यर्थियों का नामांकन वैध पाया गया। वहीं सदस्य पद के एक अभ्यर्थी का नामांकन पत्र अपूर्ण रहने के कारण रद्द कर दिया गया। निर्वाची पदाधिकारी सह महनार बीडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत सभी नामांकन पत्रों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान सदस्य पद के अभ्यर्थी ललित सिंह, पिता अवध सिंह का नामांकन प्रपत्र अधूरा पाया गया,जिसके कारण उनका नामांकन रद्द कर दिया गया।
अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में संवीक्षा के बाद अध्यक्ष पद के लिए लक्ष्मण सिंह कुशवाहा, सोनू कुमार, ऋतु राज शरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.