हाजीपुर, मार्च 23 -- महनार, संवाद सूत्र। महनार प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में बिहार दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीओ नीरज कुमार की उपस्थिति में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने वाद-विवाद, निबंध प्रतियोगिता सहित विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को एसडीओ द्वारा प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर आयुष्मान कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड एवं दिव्यांगता पेंशन का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान दो लोगों को आयुष्मान कार्ड, तीन को मनरेगा जॉब कार्ड तथा दो दिव्यांगजनों को पेंशन प्रदान की गई। एसडीओ ने उपस्थित लोगों को बिहार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार निरंतर विकास की ओर अग्रसर है और सभी के सहयोग से राज्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.