हाजीपुर, जून 24 -- महनार। सं.सू. मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को महनार में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला। महनार एसडीओ नीरज कुमार एवं एसडीपीओ प्रवीण कुमार के नेतृत्व में निकले फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से अमन, शांति और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। फ्लैग मार्च नगर के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, कानून का पालन करने तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया। अधिकारियों ने कहा कि मोहर्रम त्याग, अनुशासन और भाईचारे का पर्व है, जिसे सभी समुदायों के सहयोग से शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- किशनगंज: मुहर्रम से पहले गलगलिय...