हाजीपुर, मार्च 31 -- महनार, संवाद सूत्र। महनार नगर क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने और यातायात को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से नगर परिषद द्वारा सोमवार को प्रतिबंधित एकल उपयोग प्लास्टिक कैरी बैग एवं अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान मुख्य सड़कों और बाजार क्षेत्रों में सघन जांच करते हुए दुकानों पर छापेमारी की गई, जिसमें करीब 04 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किए गए। अभियान के दौरान प्रधान सड़क के किनारे नालियों से आगे बढ़ाकर लगाए गए अस्थायी दुकानों और ठेलों को हटवाया गया। नगर परिषद की इस कार्रवाई से सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया, जिससे आवागमन में हो रही परेशानियों में काफी राहत मिली। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और इसे जाम की समस्या से निजात दिलाने वाला कदम बताया। नियमों का उल्लंघन करने वाले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.