हाजीपुर, जून 24 -- महनार। सं.सू. मोहर्रम पर्व को लेकर डीजे पर लगाए गए प्रतिबंध को लागू कराने के दौरान महनार बाजार में पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए वैशाली पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने वारदात के महज एक घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए आरोपितों को दबोच लिया। यह भी पढ़ें- वैशाली में मुहर्रम से पहले बवाल, डीजे जब्त करने पहुंची पुलिस पर हमला; थानेदार और दारोगा को भीड़ ने पीटापुलिस की कार्रवाई वहीं, वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात महनार बाजार में मोहर्रम पर्व को लेकर डीजे पर लगाए...