हाजीपुर, मार्च 7 -- महनार,संवाद सूत्र। महनार थाना क्षेत्र में शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस को सफलता मिली है। अब्दुल्ला चौक टीओपी क्षेत्र के मक्कनपुर गांव में छापेमारी कर पुलिस ने नौ कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की है। जब्त शराब की कुल मात्रा 74.13 लीटर बताई गई है। जानकारी के अनुसार,अब्दुल्ला चौक ओपी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मक्कनपुर गांव में विदेशी शराब का भंडारण कर उसकी बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान रॉयल चैलेंज ब्रांड की 09 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामद शराब में 375 एमएल की 46 बोतल और 180 एमएल की 310 बोतल शामिल हैं। पुलिस के पहुंचने से पहले ही शराब कारोबारी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर थाना लाकर सुरक्षित रख लिया है और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.