महनार में पुलिस अभिरक्षा से आरोपित को छुड़ाने में 7 नामजद समेत 40-50 पर प्राथमिकी
हाजीपुर, अगस्त 13 -- महनार थाना क्षेत्र के देशराजपुर बजरंगबली चौक के समीप पुलिस अभिरक्षा से एक आरोपित को छुड़ाने और फायरिंग के मामले में सात नामजद सहित 40-50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने घटनास्थल से एक गोली का खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, महनार थाना कांड संख्या 295/26 (आर्म्स एक्ट) के प्राथमिकी अभियुक्त के देशराजपुर बजरंगबली चौक के पास मौजूद होने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद अनुसंधानकर्ता अनिल कुमार पांडेय पुलिस गश्ती वाहन के साथ मौके पर पहुंचे और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। इसी दौरान स्थानीय व्यक्ति राहुल कुमार और रौशन कुमार ने पुलिस कार्रवाई में अवरोध उत्पन्न करते हुए करीब 150-200 ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.