हाजीपुर, अगस्त 20 -- प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत गुरुवार को महनार प्रखंड में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम से महनार प्रखंड एवं पंचायत स्तर के अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं बिहार के मुख्यमंत्री की मौजूदगी रही। प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि योजना के तहत महनार प्रखंड के 10 लाभुकों को लाभ दिया गया। मोहम्मदपुर पंचायत के विनोद कुमार सहनी को आवास का स्वीकृत्यादेश एवं शुभकामना संदेश प्रदान किया गया। वहीं,तीसरी किस्त का भुगतान पूरा कर चुके नौ लाभुकों को गृह की चाबी एवं शुभकामना संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभुकों को मिली चाबी इन ला...