हाजीपुर, जनवरी 1 -- महनार। सं.सू. महनार थाना क्षेत्र के हाजीपुर-महनार-मोहिउद्दीन नगर एनएच-322बी पर हसनपुर पंजा चौक के समीप गुरुवार को सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर पंचायत के वार्ड संख्या सात निवासी शंभू दास के 30 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में की है। बताया गया कि एनएच-322बी पर इन दिनों सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, जिस कारण कई स्थानों पर सड़क खुदी हुई है और गड्ढे बने हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चंदन कुमार अपनी बाइक से जा रहा था, इसी दौरान वह सड़क पर बने एक गहरे गड्ढे में गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.