महनार में नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, गांजा व पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार
हाजीपुर, जुलाई 26 -- महनार अनुमंडल क्षेत्र में सूखा नशा एवं अन्य मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महनार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लावापुर नारायण गांव से एक युवक को करीब 1.5 किलोग्राम गांजा और एक पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शनिवार को एसडीपीओ प्रवीण कुमार द्वारा आम लोगों से नशा कारोबार की सूचना देने की अपील के महज 24 घंटे के भीतर की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान बिट्टू कुमार (25 वर्ष),पिता विनोद राय, निवासी लावापुर नारायण वार्ड संख्या-09, थाना महनार के रूप में हुई है। ऑपरेशन नीलकंठ के तहत गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में उसके कब्जे से करीब 1.5 किलोग्राम गांजा एवं एक पिस्टल बरामद कर जब्त किया गया।
पूरे नेटवर्क तक पहुंचने में जुटी पुलिस पुलिस गिरफ्तार युवक से गहन पूछताछ कर रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.