हाजीपुर, फरवरी 23 -- महनार,संवाद सूत्र। नशा मुक्ति एवं साइबर अपराध के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पुलिस सप्ताह 2026 के तहत महनार में सोमवार (आज) मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए महनार के एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि जिला एसपी के निर्देश पर यह पहल की गई है। एसडीपीओ ने बताया कि इस मैराथन का उद्देश्य समाज को नशे और साइबर ठगी जैसे अपराधों से सावधान करना है। साथ ही युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करना और उनमें खेल भावना को प्रोत्साहित करना भी इस आयोजन का अहम मकसद है। प्रतियोगिता दो श्रेणियों में आयोजित होगी। पेशेवर धावकों के लिए 10 किलोमीटर तथा आम प्रतिभागियों के लिए 5 किलोमीटर की दौड़ रखी गई है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर जिला के पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.