महनार में दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत, दो गंभीर
हाजीपुर, मई 12 -- महनार थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित सुरहा के निकट मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों के इलाज और रेफर करने में हुई लापरवाही को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य व्यवस्था पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी और हंगामे का माहौल बना रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुरहा के निकट दो तेज रफ्तार बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई थी। टक्कर के बाद मौके पर ही चारों युवक सड़क पर इधर-उधर जा गिरे। हादसे में समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के हसनपुर सूरत निवासी रामएकबाल राय के पुत्र अभय कुमार तथा विशनपुर पहाड़पुर गांव निवासी उपेंद्र पासवान के पुत्र मनोज पासवान की मौत हो गई। वहीं विशनपुर पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.